पावनसिटी  हरदा

कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार शासकीय उचित मूल्य दुकान मां अन्नपूर्णा प्राथमिक उप भंडार छीपाबड़ के विक्रेता राजेश श्रीवास के विरुद्ध शासकीय राशन का दुरपयोग/गबन करने पर थाना छीपाबड़ में FIR दर्ज करवाई गई।

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खिरकियां  प्रशांत सिंह कुशवाह द्वारा की गई जांच के दौरान छीपाबड़ राशन दुकान पर कुल गेहूं 182 क्विंटल, चावल 309 क्विंटल एवं शक्कर 73 किलोग्राम कम पाई गई थी जिसके उपरांत अनुविभागीय अधिकारी खिरकियां महोदया द्वारा 17,87,766 रुपये के वसूली आदेश भी पूर्व में जारी किये गए हैं।

दिनांक 23.3.26 को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खिरकिया द्वारा श्री राजेश श्रीवास के विरुद्ध थाना छीपाबड़ में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं BNS की धारा 316(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई गई।

Leave a Reply