पावनसिटी खंडवा
खंडवा – गणतंत्र दिवस आगामी 26 जनवरी को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड पर आयोजित होगा। इस कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल शनिवार सुबह स्टेडियम ग्राउंड पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौडा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, जिला पंचायत के सीईओ डॉक्टर नागार्जुन गौड़ा, अपर कलेक्टर के आर बडोले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राजेश रघुवंशी एवं  महेंद्र तारणेकर सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

शिक्षा मंत्री परमार 27 जनवरी को खंडवा आएंगे
खंडवा – प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग के मंत्री श्री इंदर सिंह परमार आगामी 27 जनवरी को खंडवा आएंगे तथा जिले के ओंकारेश्वर का दौरा कर नर्मदा यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री परमार 26 जनवरी को रात्रि 11 बजे कटनी से रेल मार्ग द्वारा रीवा राजकोट एक्सप्रेस से प्रस्थान कर 27 जनवरी को सुबह 6:20 बजे खंडवा आएंगे।
मंत्री परमार प्रातः 9 बजे खंडवा के सर्किट हाउस से ओंकारेश्वर के लिए रवाना होंगे और प्रातः 11 बजे से ओंकारेश्वर के नजर निहाल आश्रम में आयोजित नर्मदा यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होकर, दोपहर 2 बजे ओंकारेश्वर से कार द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे ।

Leave a Reply