पावनसिटी खंडवा
खंडवा – मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में “एक जिला एक उत्पाद” कार्यक्रम के तहत स्टार्टअप इंडिया कार्यशाला खंडवा के किशोर कुमार सभागृह में आयोजित की गई। इस अवसर पर खंडवा की विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेडे, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा तथा जनपद अध्यक्ष छैगावमाखन महेंद्र सावनेर सहित विभिन्न प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर स्थानीय उन्नत किसानों ने अपने कृषि उत्पादों का प्रदर्शन किया, साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा कृषि उत्पादों से तैयार सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तन्वे ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि खंडवा जिले में “एक जिला एक उत्पाद” कार्यक्रम के तहत प्याज को चुना गया है। उन्होंने कहा कि बाजार में प्याज को सीधे ही बेचने से उतना लाभ नहीं है, जितना कि प्याज की प्रोसेसिंग कर उससे अन्य उत्पाद तैयार कर बेचने से होगा । उन्होंने कहा कि पहले प्याज जल्दी खराब हो जाता था, लेकिन अब प्याज के भंडारण के लिए नई-नई तकनीक मौजूद हैं। अब प्याज का पावडर तैयार कर उसे लंबे समय तक संरक्षित रखा जा सकता है।
महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानो के लिए नई नई योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए है। आवश्यकता इनके प्रचार प्रसार की है, ताकि अधिक से अधिक किसान इनका लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि खेती की नई-नई तकनीको की जानकारी इंटरनेट के माध्यम से ली जा सकती है और इनकी मदद से किसान अपना फसल उत्पादन और आय बढ़ा सकते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वानखेड़े ने इस अवसर पर कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आज आयोजित कार्यशाला किसानों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी। उन्होंने आशा प्रकट की कि आज की कार्यशाला में प्राप्त जानकारी का किसान भरपूर लाभ उठाएंगे और अपना कृषि उत्पादन तथा आय बढ़ा सकेंगे। पंधाना विधायक श्रीमती छाया मौरे ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं बहुत उपयोगी होती हैं, इन्हें नियमित रूप से आयोजित की जाना चाहिए।
कलेक्टर गुप्ता ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि खेती की पुरानी तकनीक और परंपरागत फसल लगाने से किसानों को कम लाभ होता था। लेकिन आज आधुनिक कृषि यंत्रों और जैविक खेती के माध्यम से किसानो की आय में काफी वृद्धि हुई है। कलेक्टर गुप्ता ने किसानों को सलाह दी कि वे पारंपरिक फसलों को छोड़कर और उद्यानिकी फसलों को अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इससे पूर्व अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खंडवा जिला आकांक्षी जिला है। यहां “एक जिला एक उत्पाद” कार्यक्रम के तहत प्याज का चयन किया गया है। स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए आकांक्षी जिलों में इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। प्रदेश में इस तरह की पहली कार्यशाला खंडवा में ही आज हो रही है। उन्होंने कहा कि प्याज उत्पादन में वृद्धि तथा प्याज के भंडारण एवं प्रसंस्करण के संबंध में जानकारी देने हेतु आज कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोशी ने किया।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित एग्रो एमएसएमई के संबंध में आयोजित इस कार्यशाला में पुणे के विशेषज्ञ डॉक्टर भूषण ने प्याज उत्पादन से अधिक आय प्राप्त करने की तकनीक के बारे में बताया। डॉक्टर तृप्ति सिंह ने भी प्याज उत्पादन और इसकी प्रोसेसिंग से लाभ के बारे में बताया। इसके अलावा अरनव मिश्रा ने मध्यप्रदेश की उद्योग प्रोत्साहन नीति तथा स्टार्टअप नीति के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में हेमंत झा, चंदन वधवानी, समीर मिस्त्री, अमित बरेठा, निशांत बांसौड़े, ऋषभ शर्मा, श्रीमती पुष्पा कुशवाह एवं प्रतीक शर्मा ने भी संबोधित किया।

