पावनसिटी हरदा
संपादक सैयद अशफाक अली
हरदा। शहर के अधिवक्ता एवं कर सलाहकार डॉ. शिरीष अग्रवाल को प्रतिष्ठित इंडिया बुक रिकार्ड (India Book of Records) द्वारा आईबीआर अचीवर की उपाधि दी गई। यह उपलब्धि उन्हें विधि और वाणिज्य के क्षेत्र में प्राप्त विविध शैक्षणिक एवं पेशेवर योग्यताओं के लिए मिली है। इंडिया बुक रिकार्ड की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि डॉ. अग्रवाल के दावे का संपादकीय बोर्ड द्वारा सत्यापन करने के बाद उसे “IBR Achiever” श्रेणी में अंतिम रूप दिया गया। संस्था के अनुसार केवल श्रेष्ठ और प्रमाणित उपलब्धियों को ही इस श्रेणी में स्थान दिया जाता है। रिकॉर्ड के अनुसार डॉ. शिरीष अग्रवाल ने वर्ष 2008 से 2024 के बीच विधि और वाणिज्य से संबंधित कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक योग्यताएँ प्राप्त की हैं। इनमें ICAI से Information Technology Certificate Course, CA CPT, CA Intermediate (Group-1), एलएल.बी., एलएल.एम. तथा पीएच.डी., बी कॉम और एम कॉम भी शामिल हैं। इन उपलब्धियों के आधार पर उन्हें “IBR Achiever” का खिताब दिया गया। इस उपलब्धि पर शहर के अधिवक्ताओं, कर सलाहकारों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. अग्रवाल को बधाई देते हुए इसे हरदा के लिए गौरव का विषय बताया है।

