पावनसिटी हरदा
हरदा – जिला पंचायत हरदा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ ने शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम के समीप संचालित जैविक हाट बाजार एवं विकास खण्ड टिमरनी के जैविक हाट बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाजार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्रीमती जोसेफ ने हाट बाजार परिसर और उसके आसपास की स्वच्छता को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि बाजार क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि विक्रेताओं और ग्राहकों को एक स्वच्छ वातावरण मिल सके।
सीईओ श्रीमती जोसेफ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को जैविक खाद्य पदार्थों के लाभों के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से जैविक उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग आवश्यक है। प्रशासन का लक्ष्य है कि स्थानीय स्तर पर उत्पादित इन शुद्ध खाद्य पदार्थों के प्रति नागरिकों का रुझान बढ़ाया जाए, जिससे किसानों को बेहतर बाजार मिले और उपभोक्ताओं को उत्तम स्वास्थ्य का लाभ मिल सके आमजन को जैविक उत्पादों के प्रति प्रेरित करने के लिये प्रचार-प्रसार करने हेतु प्रेरित किया जाए।
जिले में जैविक खेती को बढावा देने के लिए जिला पंचायत सीईओ ने किया ने निरीक्षण
हरदा – जिले में सतत कृषि और रासायनिक मुक्त खेती के अभियान को गति देते हुए शुक्रवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा श्रीमती अंजली जोसेफ ने विकासखंड हरदा के ग्राम नयापुरा का भ्रमण किया। उन्होंने यहाँ संचालित जैविक खेती परियोजनाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया और किसानों को पारंपरिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। सीईओ ने ग्राम नयापुरा में विकसित किए जा रहे बायो रिसोर्स सेन्टर का जायजा लिया। उन्होंने किसानों द्वारा तैयार किए गए जैविक कीटनाशक (नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र) और जैविक खाद के भंडारण की व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नयापुरा के कृषकों से चर्चा करते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करके किसान अपनी खेती की लागत को 30% से 40% तक कम कर सकते हैं। सीईओ ने गांव की महिला स्वयं सहायता समूहों को भी वर्मी कंपोस्ट उत्पादन से जोड़कर अतिरिक्त आय अर्जित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नयापुरा के जैविक उत्पादों की ब्रांडिंग की जाए ताकि स्थानीय स्तर के साथ-साथ शहरों में भी इन उत्पादों को अच्छी पहचान मिल सके। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने उपस्थित कृषि विस्तार अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम नयापुरा के प्रत्येक किसान का मृदा स्वास्थ्य कार्ड अपडेट रहे और उन्हें समय-समय पर तकनीकी प्रशिक्षण मिलता रहे। इस अवसर कृषि विभाग के मैदानी अमले सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित थे।

