पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खंडवा _ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छैगांवमाखन ब्लॉक की ग्राम पंचायत चमाटी और मोकलगांव तथा पंधाना ब्लॉक की ग्राम पंचायत बोरगांव बुजुर्ग एवं रूस्‍तमपुर का दौरा किया।
भ्रमण के दौरान डॉ. गौड़ा ने मनरेगा योजना के तहत संचालित “एक बगिया माँ के नाम’’ परियोजना के अंतर्गत किए गए वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं संबंधित हितग्राहियों से चर्चा कर प्रगतिरत कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिन कार्यो में हितग्राहियों को समस्‍याएं आ रही थी, उनसे चर्चा कर समस्या का मौके पर ही निराकरण कराया गया और संबंधित हितग्राहियों को कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
सीईओ जिला पंचायत डॉक्टर गौड़ा ने जनपद पंचायत पंधाना की ग्राम पंचायत रूस्‍तमपुर में भ्रमण के दौरान मनरेगा योजना के तहत प्रगतिरत खेत तालाब निर्माण कार्यो का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्‍हें मनरेगा योजना के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गुणवत्‍ता के साथ शीघ्रता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान उपस्थित जनपद पंचायत पंधाना एवं छैगावमाखन के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री, ग्राम रोजगाार सहायक, सचिव एवं संबंधित हितग्राही उपस्थित थे।