हरदा- स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, हरदा में संपन्न होगा। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। जारी कार्यक्रम अनुुसार प्रातः 9 बजे विद्यार्थियों का मैदान में एकत्रीकरण होगा। इसके बाद प्रातः 9ः20 बजे अतिथियों व जनप्रतिनिधियों का आगमन, 9ः28 बजे मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानन्द जी प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा अतिथियों का स्वागत होगा। प्रातः 9ः30 बजे से 10ः15 बजे तक आकाशवाणी से सीधा प्रसारण होगा तथा अंत में प्रातः 10ः30 बजे आभार एवं समापन होगा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एस. रघुवंशी ने सभी विभाग प्रमुखों, विद्यालय प्रमुखों एवं संबंधित अधिकारियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

कृषि रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
हरदा – कार्यालय उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला हरदा में रविवार को जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय कृषि रथ को ग्राम पंचायतो के लिये हरी झंडी दिखाकर रवानगी किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष  राजेश वर्मा, कृषि स्थाई समिति के सभापति  ललित पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हरदा  अशोक कुमार डेहरिया, उप संचालक कृषि  जे.एल. कास्दे, उप परियोजना संचालक (आत्मा)  अखिलेश पटेल, कृषि वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार बंकोलिया, पशुपालन डॉ. एस.एन. बांके तथा कृषि एवं कृषि से संबंद्ध विभाग उद्यानिकी, मत्स्य, कृषि, सहकारिता के अधिकारी एवं कृषक भाई उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया।
उप संचालक कृषि  जे.एल. कास्दे ने बताया कि इस दौैरान उपस्थत जनप्रतिनिधियों ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर हरदा विकासखंड की ग्राम पंचायत रूपीपरेटिया व रन्हाईकलां के लिये रवाना किया गया। उन्होने बताया कि कृषि रथ के माध्यम से किसानों को कृषि एवं संबंद्ध विभाग की विभागीय योजनाओ तथा जैविक खेती, प्राकृतिक कृषि, मृदा स्वास्थ कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व, फसल विविधिकरण, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई-विकास प्राणाली – पराली/नरवाई प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी जा रही है। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक द्वारा समसामायिक सलाह प्रदान की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि म.प्र. शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष“ के रूप में मनाये जाने के उपलक्ष्य में “कृषि रथ“ संचालन करने के निर्देश दिये गये है। जिले में वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष“ के रूप में मनाये जाने एवं कृषि रथ के सफल संचालन में कृषि एवं संबद्ध विभाग तथा किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कर नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकी सुधार की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से “कृषि रथ“ का संचालन जिले के तीनों विकासखंडो की ग्राम पंचायतो में किया जाएगा।

धान उपार्जन के लिये 13 जनवरी तक किया जा सकेगा स्लॉट बुकिंग
हरदा – खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिले में धान उपार्जन का कार्य 1 से 20 जनवरी 2026 तक किया जाना है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री बासुदेव भदोरिया ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार धान उपार्जन के लिये किसानों द्वारा 13 जनवरी 2026 तक स्लॉट बुकिंग की जा सकेगी। उन्होने सभी किसानों से अनुरोध किया है कि वे 13 जनवरी से पूर्व स्लॉट बुकिंग कर फसल विक्रय करें।

मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज
हरदा – कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के शनिवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने बिच्छापुर, बघवाड़, वार्ड क्रमांक 1 टिमरनी, टेमागांव व पीलियाखाल में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 18 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 31 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब एवं 480 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 9 प्रकरण दर्ज किये। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 53925 रूपये है।