पावनसिटी समाचार पत्र हरदा
हरदा आपदा प्रबंधन जन जागृति कार्यक्रम के अन्तर्गत सोमवार को हरदा डिग्री कालेज हरदा में बाढ़ आपदा राहत एवं बचाव तथा पूर्व तैयारी से संबंधित विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाढ़ आपदा से संबंधित जन जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत बाढ़ से पूर्व की तैयारी, बाढ के दौरान तथा बाढ़ के बाद सुरक्षा उपाय के बारे मे जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम होमगार्ड व एसडीईआरएफ हरदा के माध्यम से किया गया। जन जागृति कार्यक्रम में बाढ़ आपदा से संबंधित आपदा उपकरणांे का प्रदर्शन किया गया तथा लोगों को आपदा उपकरणो के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम संयुक्त कलेक्टर सतीश राय के मार्गदर्शन में सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के दौरान डिग्री कालेज की प्राचार्य डॉ. अभिलाषा सिहंल, सहायक प्राचार्य गणेश श्रीवास्तव, प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड जे.एल. कोठारी सहित होमगार्ड व एसडीईआरएफ के जवान उपस्थित थे।

