पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खंडवा- जिला अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में संचालित डेंटल ओ.पी.डी. को अब अस्पताल के नए भवन के ए_ब्लॉक के भूतल पर शिफ्ट कर दिया गया है। प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर एम.एल. कलमे ने बताया कि कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर जिला अस्पताल में आने वाले दंत रोग के मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि पहले मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय की डेंटल ओ.पी.डी. अलग -अलग स्थान पर संचालित हो रही थी जिससे मरीजों को परेशानी होती थी। पिछले दिनों रोगी कल्याण समिति की बैठक में कलेक्टर गुप्ता ने दोनों ओपीडी को एक ही स्थान पर संचालित करने के निर्देश दिए थे जिसके पालन में यह कार्रवाई की गई है।

