पावनसिटी हरदा
हरदा जिले में आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट पर हुए जानलेवा हमले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शाम करीब 7:30 बजे हाईवे स्थित खोजा ढाबे के पास हुई, आनंद जाट ने अपनी पत्नी को बताया था कि नगर पालिका अध्यक्ष के पति राजू कामेडिया के साथ 10 12 लोग खड़े हुए हैं उनकी पत्नी ने कहा था कि जैसे हो वैसे ही वहां से निकल आओ उनके पति से इतनी बात हुई थी यह बात उनकी पत्नी ने बघेल अस्पताल में कहीं और बताया आनंद जाट खुद ने बताया कि उनके ऊपर नगर पालिका अध्यक्ष के साथ 10 से 12 नकाबपोश लोगों ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, आनंद जाट ने बताया कि उनके सर पर भी राड से हमला किया गया आनंद जाट के भाई ने बताया कि उनको जिसके बाद उन्हें तत्काल शहर के बघेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
इस घटना पर आनंद जाट ने नगर पालिका अध्यक्ष के पति पर भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वहीं घटना के समय एक पार्षद के मौजूद होने की भी चर्चा है। उन्होंने बताया कि पार्षद की फोटो दिखा देंगे तो पहचान जाएगा जो पार्षद उनके साथ था हरदा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल पर लगे आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, घटना को अंजाम देने आरोपियों की पहचान की जा सके।
इस घटना से पुलिस की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, हरदा जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ाती है। हरदा पुलिस से उनकी पत्नी ने नगर पालिका अध्यक्ष के पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की अब हरदा पुलिस कार्रवाई करती है। यह तो समय ही बताएगा क्या आनंद जाट को न्याय मिल पाएगा या उसकी आवाज को दबा दिया जाएगा पुलिस के ऊपर एक चुनौती है मध्य प्रदेश शासन के सत्ता के नगर पालिका अध्यक्ष पति पर आरोप लगाए जा रहे हैं पुलिस सत्ता पक्ष की है किसी दबाव मे ना आकर निष्पक्ष जांच कर पाएगी यह तो आने वाला वह वक्त ही बताएगा

