पावनसिटी समाचार नर्मदापुरम
अरे भाई, ऐसा इंतजाम, ऐसी तैयारी और ऐसा दमखम अगर देखने को मिले तो आदमी बस यही कहे – कलेक्टर हो तो ऐसी हो।
नर्मदापुरम की कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा ने माखननगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भव्य रोड शो और कार्यक्रम को जिस तरीके से संभाला, उसने पूरे जिले में प्रशासन की मिसाल कायम कर दी।
हजारों-हजार की भीड़, दूर-दूर से आए लोग, ढोल-नगाड़े, रथ, झंडा, स्वागत मंच, तुलादान, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई… इतने बड़े आयोजन में जरा सी भी चूक हो जाए तो हंगामा खड़ा हो जाए, लेकिन यहां तो उल्टा हुआ। इतनी ज्यादा भीड़ के बावजूद ना धक्का-मुक्की, ना जाम, ना अव्यवस्था, ना कोई अनहोनी। सब कुछ ऐसे चला जैसे पहले से नाप-तौल कर रखा गया हो।
सुबह से ही प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस जवान, ट्रैफिक स्टाफ, नगर पालिका की टीम, स्वास्थ्य अमला – सब अपने-अपने मोर्चे पर चौकस। सड़कें साफ, रास्ते खुले, बैरिकेडिंग सटीक और हर मोड़ पर निगरानी। लोग खुद कहने लगे
इतनी भीड़ में भी ऐसा सुकून, ये तो कमाल है।
कलेक्टर सोनिया मीणा की अगुवाई में प्रशासन ने यह दिखा दिया कि अगर नेतृत्व मजबूत हो, फैसले साफ हों और टीम पर पकड़ हो, तो कोई भी बड़ा कार्यक्रम बिना किसी परेशानी के निपटाया जा सकता है। मुख्यमंत्री का रथ जिस रास्ते से गुजरा, वहां जनता खुश दिखी, प्रशासन शांत और माहौल पूरी तरह काबू में रहा।
कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी शहर में कोई अफरा-तफरी नहीं दिखी। लोग आराम से अपने-अपने घर लौटे और चर्चा बस एक ही बात की रही
मैडम ने तो पूरे जिले की नाक ऊंची कर दी।
यह आयोजन सिर्फ एक रोड शो नहीं था, बल्कि नर्मदापुरम प्रशासन की काबिलियत, मेहनत और सूझबूझ का जीता-जागता सबूत था। गांव-देहात से लेकर शहर तक लोग खुले दिल से कह रहे हैं –
ऐसी कलेक्टर रहेगी, तो जिला हमेशा शांति और तरक्की में आगे रहेगा।

