पावनसिटी समाचार पत्र हरदा
जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत व सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ नेहरू स्टेडियम में एक नम्बर गेट पर स्वसहायता समूहों द्वारा लगाए गये दीवाली की सजावटी सामग्री के स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होने इन सजावटी सामग्री की ऑनलाइन मार्केटिंग प्रारम्भ करने के भी निर्देश दिये। यहां शहरी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वसहायता समूहों द्वारा स्वदेशी सामग्री से मिट्टी के दिये, तोरण, नमकीन, बांस की टोकरी, मूर्तियां, चटाई, कपास की बत्ती, प्राकृतिक फूल, रंगोली के रंग इत्यादि सामग्री काफी किफायती दामों पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं
नमामि देवी स्वसहायता समूह द्वारा तैयार चक्की, पापड़, बड़ी किफायती दामों पर है उपलब्ध
हरदा- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा हरदा के वार्ड क्रमांक 34 में नमामि देवी नर्मदे महिला स्वसहायता समूह द्वारा मूंग के पापड़, चने के पापड़, आईल फ्री फिंगर, चिप्स, ज्वार की धानी, किफायती दामों पर उपलब्ध है। इसके अलावा समूह द्वारा स्टेडियम के गेट नम्बर एक पर दीवाली की सजावटी सामग्री, तोरण, मूर्ति, मिट्टी के दिये सहित अन्य सजावटी सामग्रियों का विक्रय स्टाल भी लगाया गया है।
नमामि देवी नर्मदे स्वसहायता समूह की प्रतिनिधि क्षमा मालवीय है। उक्त सामग्री के सम्पर्क कर खरीदी जा सकती है। श्रीमती मालवीय बताती है कि स्वसहायता समूह को शासन की महात्वाकांक्षी योजना पीएमएफएमई के तहत 80 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। इस राशि से समूह द्वारा चक्की, पापड़ बनाने व सुखाने की मशीन खरीदी, जिससे प्रसंस्करण की प्रक्रिया स्वचालित हो गई, जिससे उनकी आय मे आशानुरूप वृद्धि हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत व सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ ने नेहरू स्टेडियम में एक नम्बर गेट पर स्वसहायता समूह द्वारा लगाए गये स्टॉल का अवलोकन किया गया। साथ ही समूह द्वारा उत्पादित सामग्री का विक्रय बढ़ाने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

