पावनसिटी हरदा
हरदा – कलेक्टर सिद्धार्थ जैन व पुलिस अधीक्षक शशांक ने सोमवार को नेहरू स्टेडियम हरदा में 18 मार्च को प्रस्तावित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने पेयजल व्यवस्था, मंच व्यवस्था, आगन्तुकों की बैठक व्यवस्था, हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, हितलाभ वितरण, विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन, प्रदर्शनी सहित अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया तथा उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

