पावनसिटी समाचार हरदा

हरदा पुलिस को शाम 04.00 बजे फरियादी बलराम जाट निवासी ग्वाल नगर हरदा ने अपनी प्लेटिना मोटर सायकल से पेडीघाट हरदा पर फूल विसर्जन करने आये थे उसी दौरान उनकी प्लेटिना मोटर सायकल MP 47 MN 5391 कीमता 60,000/-रू. कि किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई घाना सिविल लाईन हरदा मे अपराध क्रमांक 24/26 धारा 303(2) BNS का कायम किया गया।

हरदा पुलिस को रात्रि 04.00 बजे फरियादी अमन सैनी पिता संतोष सैनी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम रेहटाखुर्द के घर में घुसकर अज्ञात चोरो द्वारा फरियादा को एंड्रायड मोबाईल कीमती 16,000/-रू. एवं एक टेबलेट सेमसंग कंपनी का कीमती 9000/-रू. का चोरी होने कि रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन हरदा में अपराध क्रमांक 25/26 धारा 305 (a), 331 (4) BNS का कायम किया गया

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में प्रभावी कार्यवाही के निर्देश प्रदान किए गए थे श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा, श्रीमान एसडीओपी महोदय हरदा के निर्देशन मे थाना प्रभारी निरीक्षक सिविल लाईन  आर एस तिवारी द्वारा विवेचना टीम का गठन किया गया।

थाना सिविल लाइन की गठित टीम जिसमें संजय ठाकुर,  करण साहू,  विजय प्रजापति, वीरेन्द्र व भगवान द्वारा त्वरित कार्यवाही कर शातिर चोर राहूल सेन उर्फ संजू सेन पिता सत्यनारायण सेन उम्र 34 वर्ष निवासी म्वाल नगर हरदा एवं देवा उर्फ दांगी पिता धूमा बंजारा उम्र 28 वर्ष निवासी दुध डेयरी हरदा जो चोरी कि मोटर सायकल, मोबाईल और टेबलेट बेचने कि फिराक में अभिषेक ग्रीन बेली के आगे खड़े होने की सूचना पर घेराबंदी कर उक्त दोनो शातिर चोरो के पास से चोरी की मोटर सायकल, मोबाईल और टेबलेट कीमती करीबन 1,00,000/-रू. का जप्त कर दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से दोनो आरोपियो के न्यायालय के आदेश से जिला जेल हरदा निरूद्ध किया गया।