पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा – प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 14 फरवरी को पंधाना आएंगे तथा वहां आयोजित कार्यक्रम में लगभग 255 करोड़ रूपए लागत के 2 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लगभग 354 करोड़ रूपए लागत के 11 निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से माह फरवरी 2026 की राशि ट्रांसफर करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव दोपहर 2:20 बजे बुरहानपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 2:40 बजे पंधाना पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव पंधाना में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर अपराह्न 4:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।

