पावनसिटी टिमरनी हरदा
बृजेश रिछारिया संवाददाता
टिमरनी- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोडलपुर में व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित 5 दिवसीय दिनांक 27 जनवरी से 31 जनवरी तक चलने वाले करियर मेले का समापन हो गया। जिसमें करियर मेले में आए सभी करियर काउंसलर्स और अतिथियों का आभार विद्यालय के प्राचार्य योगेश कुमार दुबे के द्वारा किया गया। अंतिम दिन विद्यार्थियों द्वारा भविष्य की मांग वाले करियर के बारे में संजय यादव से चर्चा की गई और आपके द्वारा खेलों में करियर के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमें कक्षा नवमी के 72 बच्चे कक्षा दसवीं के 43 बच्चे कक्षा ग्यारहवीं के 68 बच्चे तथा कक्षा बारहवीं के 24 बच्चे आईटी और एग्रीकल्चर ट्रेड के उपस्थित रहे। इस दौरान संदीप लोखंडे भी उपस्थित रहे।

