पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खंडवा – मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिये जिले के सभी 60 हायर सेकेंडरी स्कूलो एवं 7 कॉलेजों में विशेष कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश सांवले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश अनुसार शुक्रवार को स्कूल एवं कॉलेजों में इस तरह के शिविर आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि स्कूल कॉलेजों में इस तरह के शिविर शनिवार को भी आयोजित किए जाएंगे।

