फारुख पटेल बस कंडक्टर के बेटे से अरबपति बिजनेस अंपायर का मालिक, बने गुजरात के सबसे अमीर मुस्लिम बिजनेसमैन।सूरत के फारूक पटेल की कहानी उस हर इंसान के लिए मिसाल है, जो हालातों को अपनी किस्मत समझ बैठ जाता है। एक समय था जब उनके पिता बस कंडक्टर थे, और घर की हालत इतनी खराब थी कि बड़े सपने देखना भी मुश्किल लगता था। लेकिन फारूक पटेल ने हालातों के आगे हार नहीं मानी। कठिन संघर्ष, लगातार मेहनत और सही फैसलों के दम पर उन्होंने धीरे-धीरे अपना बिजनेस खड़ा किया और आज वही सफर एक बहुत बड़े ग्रीन एनर्जी एम्पायर तक पहुँच चुका है। आज फारूक पटेल न सिर्फ एक सफल उद्योगपति हैं, बल्कि गुजरात के टॉप अरबपति उद्योगपतियों में शामिल हैं। डॉ. फारूक गुलाम पटेल (Dr. Faruk Gulam Patel) हैं, जो गुजरात के सूरत के रहने वाले हैं और KP Group के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

उन्होंने 1994 में मामूली पूंजी से KP Group की शुरुआत की .शुरू में ट्रांसपोर्ट, बिल्डकॉन, फैब्रिकेशन और गैल्वेनाइजिंग का काम किया, फिर टेलीकॉम टावर बनाने में एंट्री की बाद में उन्होंने सोलर और विंड एनर्जी में बड़ा निवेश किया और आज KP Group के पास गुजरात का सबसे बड़ा निजी सोलर पार्क और 2+ गीगावॉट से अधिक ग्रीन एनर्जी पोर्टफोलियो है .उनकी कंपनियाँ शेयर बाजार में लिस्टेड हैं और उन्होंने भारत के सबसे बड़े SME IPO में से एक भी लॉन्च किया है.
उनकी कहानी साफ संदेश देती है — शुरुआत छोटी हो सकती है, लेकिन हौसला बड़ा हो तो मंज़िल भी बड़ी मिलती है।