पावनसिटी समाचार हरदा
मध्यान्ह भोजन में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए
शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सर्वोपरि हो – सीईओ जिला पंचायत
हरदा – जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन) कार्यक्रम अंतर्गत स्कूलों में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होने कहा कि मध्यान्ह भोजन में शामिल किये जाने वाला अनाज एवं मसाले भी अच्छी गुणवत्ता के हों। इसके साथ ही पेयजल की शुद्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
बुधवार को आयोजित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में उन्होने कहा कि कार्यक्रम अंतर्गत खाद्यान्न का समय पर उठाव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही बर्तन खरीदने की प्रक्रिया भी समय सीमा में सुनिश्चित की जाए। उन्होने मध्यान्ह भोजन से संबंधित सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का भी संतुष्टिपूर्ण समाधान करने के निर्देश दिये। बैठक में वाश ऑन व्हील व्यवस्था को भी प्रभावी बनाने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही स्कूलों में विद्यार्थियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण पर भी बैठक में जोर दिया गया। बैठक में मध्यान्ह भोजन निगरानी व्यवस्था से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।
‘संकल्प से समाधान’’ अभियान के तहत ग्राम पंचायतों व वार्डों में 15 व 16 जनवरी को लगेंगे शिविर
हरदा – शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं/ सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए दिनांक 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक विशेष अभियान संकल्प से समाधान अभियान जिले में चलाया जायेगा, जिसमें शासन के विभिन्न विभागों की 106 योजनायें सम्मिलित की गई हैं। अभियान 4 चरणों में संचालित होगा, जिसमें प्रथम चरण 12 जनवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा जिसमें ग्राम पंचायत एवं नगरीय वार्डों में सर्वे दल द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे करके एवं शिविरों का आयोजन करके आवेदन एवं शिकायतों का एकत्रिकरण किया जायगा तथा क्लस्टर स्तर पर संबंधित विभागों या अधिकारियों को निराकरण हेतु प्रेषित किया जायेगा ।
द्वितीय चरण 16 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक चलेगा जिसमें क्लस्टर लेवल पर शिविर आयोजित कर आवेदन / शिकायतों का निराकरण किया जायेगा। तृतीय चरण दिनांक 16 मार्च से 26 मार्च 2026 तक आयोजित किया जायेगा जिसमें विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित कर शिकायतों का निराकरण किया जायेगा। चतुर्थ चरण 26 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित होगा जिसमें विकासखंड स्तर पर अनिराकृत शिकायतों/आवेदनों के निराकरण हेतु जिला स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जायेगा ।
अभियान के संबंध में नगरीय एवं ग्रामीण निकाय तथा संबंधित विभागों को प्रचार-प्रसार कर स्थानीय नागरिकों को अभियान के संबंध में अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया है। शासन के निर्देश के अनुसार कलेक्टर जिला हरदा तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा नगरीय एवं ग्रामीण निकायों को निर्देशित किया गया है कि दिनांक 15 एवं 16 जनवरी 2026 को प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड में शिविरों का आयोजन किया जाये, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित होंगे।
हरदा लाठीचार्ज मामले की न्यायिक जांच हेतु साक्ष्य आमंत्रित
हरदा- नर्मदापुरम् संभाग आयुक्त श्री के.जी. तिवारी द्वारा हरदा शहर में 13 जुलाई 2025 को करणी सेना द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग की न्यायिक (मजिस्ट्रियल) जांच के लिये संयुक्त कलेक्टर एवं सब डिविजनल मजिस्ट्रेट, सिवनीमालवा, जिला नर्मदापुरम को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। आमजन घटना से संबंधित साक्ष्य, कथन अथवा दस्तावेज प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो वे जांचकर्ता अधिकारी को कलेक्टर कार्यालय हरदा के कक्ष क्रमांक 29 में प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वयं अथवा अपने प्लीडर के माध्यम से उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।
श्रमोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु 20 जनवरी से पूर्व करें आवेदन
हरदा – मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित श्रमोदय आवासीय विद्यालय, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं और 9वीं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन विद्यालयों में छात्रों को शिक्षा, भोजन, चिकित्सा, गणवेश, पठन-सामग्री और आवास की सुविधाएँ पूरी तरह से निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। श्रम पदाधिकारी हरदा ने बताया कि श्रमोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश के इच्छुक एवं पात्र आवेदक 20 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल www.mpsos.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रवेश परीक्षा के माध्यम से संचालित होगी। यह परीक्षा 8 फरवरी को आयोजित होगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के पोर्टल से डाउनलोड किये जा सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी के लिए श्रम कार्यालय, कलेक्टर परिसर कक्ष क्रमांक 35, हरदा में संपर्क किया जा सकता है।
श्रम विभाग ने शुरू किया श्रम स्टार रेटिंग सिस्टम
हरदा – श्रम विभाग मध्य प्रदेश शासन ने उद्योगों और प्रतिष्ठानों में श्रमिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर कार्य वातावरण को बढ़ावा देने के लिए श्रम स्टार रेटिंग सिस्टम शुरू किया है। श्रम पदाधिकारी हरदा ने बताया कि जिले के पात्र उद्योगों एवं स्थापनाओं के लिए भी रेटिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। यह प्रणाली श्रमिक कल्याण और श्रम कानून के पालन की सर्वाेत्तम प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करती है। उच्च रेटिंग से बेहतर बाजार स्थिति, उपभोक्ता विश्वास, निवेशक भरोसा और संभावित सरकारी खरीद संबंधी लाभ प्राप्त हो सकते हैं। फाइव स्टार रेटिंग वाले प्रतिष्ठानों में सुरक्षित कार्य वातावरण, बेहतर वेतन और रोजगार सुरक्षा सुनिश्चित होती है। श्रम स्टार रेटिंग सिस्टम के सर्टिफिकेट श्रम विभागीय पोर्टल https://sambal.mp.gov.in/StarRating/ पर उपलब्ध मापदंडों के आधार पर स्व-मूल्यांकन फॉर्म भरकर प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए जिला श्रम पदाधिकारी कार्यालय बैतूल मे संपर्क किया जा सकता है।
डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण मौसम रबी 2025-26 हेतु समय-सारणी जारी
हरदा – आयुक्त, भू-संसाधन प्रबंधन मध्यप्रदेश द्वारा रबी मौसम हेतु डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण की समय-सारणी जारी की गई है। समय सारणी अनुसार सर्वेयर पंजीयन, कार्य पूर्णता तक तथा सभी प्रशिक्षण 20 जनवरी 2026 तक किये जायेंगे। इसी प्रकार किसान गिरदावरी एवं सर्वेयर क्रॉप सर्वे का कार्य 21 जनवरी से 28 फरवरी तक, सुपरवाइजर द्वारा सत्यापन का कार्य 5 मार्च तक किया जाएगा तथा किसान द्वारा 10 मार्च तक दावा आपत्ति प्रस्तुत की जा सकेगी। दावा आपत्ति निराकरण 15 मार्च तक, वेरीफायर द्वारा अनुमोदन 10 मार्च से 15 मार्च तक किया जाएगा। डिजिटल क्रॉप सर्वे जांच कार्य 1 से 15 मार्च तक तथा जांच कार्य का अंतिम अनुमोदन 20 मार्च को किया जाएगा। अंतिम डाटा भूलेख पोर्टल पर अद्यतन 31 मार्च को किया जाएगा।
संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा ने बताया कि फसल गिरदावरी कार्य के लिये तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 16 जनवरी को दोपहर 3 बजे से कार्यालय भू संसाधन प्रबन्धन जिला हरदा में आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर सुश्री श्रद्धा गोस्वामी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर तहसील अंतर्गत सभी पटवारियों एवं स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे तथा समय-समय पर वरिष्ठ कार्यालय द्वारा जारी आदेशों व निर्देशों से सभी संबंधितों को अवगत करायेंगे।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश भू-अभिलेख नियमावली के अनुसार फसल गिरदावरी का कार्य वर्ष में 3 बार खरीफ, रबी व जायद मौसम में सारा एप के माध्यम से संपन्न किया जाता है। इसका उपयोग उपार्जन, फसल बीमा आदि योजनाओं में सतत् रूप से किया जा रहा है। फसल गिरदावरी कार्य में पारदर्शिता लाने हेतु डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया है, जिसमें जियो फेस (पार्सल लेवल) तकनीक के माध्यम से खेत में बोई गई फसल का फोटो खींचकर फसल सर्वेक्षण का कार्य नियत अंतराल में पूर्ण किया जाएगा।
कानून, यातायात, साइबर अपराध एवं नशा मुक्ति विषयों पर व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
हरदा – पुलिस कंट्रोल रूम हरदा में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के निर्देशन में जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु एक दिवसीय बहु-विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा, सभी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, उप पुलिस अधीक्षक, जिले के सभी थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक सहित कुल 100 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल को नवीन आपराधिक कानून की जानकारी, यातायात प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा, सायबर अपराधों की रोकथाम, नशा मुक्ति, एम.एल.सी. प्रक्रिया एवं वित्तीय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक एवं अद्यतन जानकारी प्रदान करना था।
प्रशिक्षण सत्र में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला हरदा श्री अरविन्द रघुवंशी एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री लवकेश सिंह द्वारा नए आपराधिक अधिनियमों के संबंध में विधिक प्रावधानों, विवेचना की प्रक्रिया तथा न्यायालयीन कार्यवाही में बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। पूर्व रिटायर्ड अपर पुलिस अधीक्षक, पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल श्री एस.एस. लल्ली द्वारा यातायात प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा विषय पर प्रशिक्षण देते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने, प्रभावी यातायात नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा के उपायों पर विशेष जोर दिया गया।
सायबर विशेषज्ञ कुलदीप वर्मा द्वारा सायबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई तथा उनसे बचाव एवं रोकथाम के व्यावहारिक उपाय बताए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरदा श्री हरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा नशा मुक्ति अभियान, नशे के दुष्परिणाम एवं मेडिको लीगल केस से संबंधित प्रक्रियाओं पर प्रशिक्षण दिया गया। वहीं वित्तीय विशेषज्ञ श्री अखिलेश सोनी द्वारा वित्तीय प्रबंधन, शासकीय व्यय एवं वित्तीय अनुशासन पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी अतिथि वक्ताओं एवं प्रशिक्षण प्रदान करने वाले विशेषज्ञों को पुलिस अधीक्षक श्री शशांक द्वारा स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस बल की व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने एवं जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं व्यवहारिक बताया।
*(फोटो संलग्न)*
तीर्थदर्शन योजना के तहत अब वृद्धजन अयोध्या-वाराणसी की यात्रा करेंगे
हरदा – मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत मध्यप्रदेश के ऐसे वरिष्ठ नागरिक को जो कि 60 वर्ष से अधिक आयु के है तथा आयकर दाता नहीं है, उन्हें प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत शासकीय खर्चे पर कराई जा रही है। आगामी 1 मार्च 2026 को अब जिले के वरिष्ठ नागरिक अयोध्या-वाराणसी यात्रा करेंगे। संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय ने बताया कि पूर्व में 1 मार्च से 6 मार्च तक माँ वैष्णोदेवी तीर्थ हेतु यात्रा निर्धारित की गई थी। किन्तु वर्षा ऋतु में वैष्णोदेवी क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि के कारण कटरा से श्री माता वैष्णोदेवी धाम रेल्वे स्टेशन के मध्य रेल्वे ट्रेक क्षतिग्रस्त होने से कटरा से श्री माता वैष्णोदेवी धाम रेल्वे स्टेशन के मध्य ट्रेनों का संचालन बाधित होने व रेल्वे ट्रेक के मरम्मत होने से यात्रा वैष्णोदेवी के स्थान पर अयोध्या-वाराणसी के संचालन की अनुमति प्रदान की गई है।
संयुक्त कलेक्टर श्री राय ने जिले के सभी तहसीलदारों, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों व मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आवेदकों से संशोधन कार्यक्रम अनुसार आवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय, हरदा (म.प्र.)*
*समाचार*
*मध्यान्ह भोजन में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए*
*शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सर्वोपरि हो – सीईओ जिला पंचायत*
हरदा 14 जनवरी 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन) कार्यक्रम अंतर्गत स्कूलों में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होने कहा कि मध्यान्ह भोजन में शामिल किये जाने वाला अनाज एवं मसाले भी अच्छी गुणवत्ता के हों। इसके साथ ही पेयजल की शुद्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
बुधवार को आयोजित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में उन्होने कहा कि कार्यक्रम अंतर्गत खाद्यान्न का समय पर उठाव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही बर्तन खरीदने की प्रक्रिया भी समय सीमा में सुनिश्चित की जाए। उन्होने मध्यान्ह भोजन से संबंधित सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का भी संतुष्टिपूर्ण समाधान करने के निर्देश दिये। बैठक में वाश ऑन व्हील व्यवस्था को भी प्रभावी बनाने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही स्कूलों में विद्यार्थियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण पर भी बैठक में जोर दिया गया। बैठक में मध्यान्ह भोजन निगरानी व्यवस्था से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।
*(फोटो संलग्न)*
*‘‘संकल्प से समाधान’’ अभियान के तहत ग्राम पंचायतों व वार्डों में 15 व 16 जनवरी को लगेंगे शिविर*
हरदा 14 जनवरी 2026/ शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं/ सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए दिनांक 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक विशेष अभियान संकल्प से समाधान अभियान जिले में चलाया जायेगा, जिसमें शासन के विभिन्न विभागों की 106 योजनायें सम्मिलित की गई हैं। अभियान 4 चरणों में संचालित होगा, जिसमें प्रथम चरण 12 जनवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा जिसमें ग्राम पंचायत एवं नगरीय वार्डों में सर्वे दल द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे करके एवं शिविरों का आयोजन करके आवेदन एवं शिकायतों का एकत्रिकरण किया जायगा तथा क्लस्टर स्तर पर संबंधित विभागों या अधिकारियों को निराकरण हेतु प्रेषित किया जायेगा ।
द्वितीय चरण 16 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक चलेगा जिसमें क्लस्टर लेवल पर शिविर आयोजित कर आवेदन / शिकायतों का निराकरण किया जायेगा। तृतीय चरण दिनांक 16 मार्च से 26 मार्च 2026 तक आयोजित किया जायेगा जिसमें विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित कर शिकायतों का निराकरण किया जायेगा। चतुर्थ चरण 26 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित होगा जिसमें विकासखंड स्तर पर अनिराकृत शिकायतों/आवेदनों के निराकरण हेतु जिला स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जायेगा ।
अभियान के संबंध में नगरीय एवं ग्रामीण निकाय तथा संबंधित विभागों को प्रचार-प्रसार कर स्थानीय नागरिकों को अभियान के संबंध में अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया है। शासन के निर्देश के अनुसार कलेक्टर जिला हरदा तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा नगरीय एवं ग्रामीण निकायों को निर्देशित किया गया है कि दिनांक 15 एवं 16 जनवरी 2026 को प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड में शिविरों का आयोजन किया जाये, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित होंगे।
*हरदा लाठीचार्ज मामले की न्यायिक जांच हेतु साक्ष्य आमंत्रित*
हरदा 14 जनवरी, 2026/ नर्मदापुरम् संभाग आयुक्त श्री के.जी. तिवारी द्वारा हरदा शहर में 13 जुलाई 2025 को करणी सेना द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग की न्यायिक (मजिस्ट्रियल) जांच के लिये संयुक्त कलेक्टर एवं सब डिविजनल मजिस्ट्रेट, सिवनीमालवा, जिला नर्मदापुरम को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। आमजन घटना से संबंधित साक्ष्य, कथन अथवा दस्तावेज प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो वे जांचकर्ता अधिकारी को कलेक्टर कार्यालय हरदा के कक्ष क्रमांक 29 में प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वयं अथवा अपने प्लीडर के माध्यम से उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।
*श्रमोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु 20 जनवरी से पूर्व करें आवेदन*
हरदा 14 जनवरी 2026/ मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित श्रमोदय आवासीय विद्यालय, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं और 9वीं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन विद्यालयों में छात्रों को शिक्षा, भोजन, चिकित्सा, गणवेश, पठन-सामग्री और आवास की सुविधाएँ पूरी तरह से निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। श्रम पदाधिकारी हरदा ने बताया कि श्रमोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश के इच्छुक एवं पात्र आवेदक 20 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल www.mpsos.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रवेश परीक्षा के माध्यम से संचालित होगी। यह परीक्षा 8 फरवरी को आयोजित होगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के पोर्टल से डाउनलोड किये जा सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी के लिए श्रम कार्यालय, कलेक्टर परिसर कक्ष क्रमांक 35, हरदा में संपर्क किया जा सकता है।
*श्रम विभाग ने शुरू किया श्रम स्टार रेटिंग सिस्टम*
हरदा 14 जनवरी 2026/ श्रम विभाग मध्य प्रदेश शासन ने उद्योगों और प्रतिष्ठानों में श्रमिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर कार्य वातावरण को बढ़ावा देने के लिए श्रम स्टार रेटिंग सिस्टम शुरू किया है। श्रम पदाधिकारी हरदा ने बताया कि जिले के पात्र उद्योगों एवं स्थापनाओं के लिए भी रेटिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। यह प्रणाली श्रमिक कल्याण और श्रम कानून के पालन की सर्वाेत्तम प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करती है। उच्च रेटिंग से बेहतर बाजार स्थिति, उपभोक्ता विश्वास, निवेशक भरोसा और संभावित सरकारी खरीद संबंधी लाभ प्राप्त हो सकते हैं। फाइव स्टार रेटिंग वाले प्रतिष्ठानों में सुरक्षित कार्य वातावरण, बेहतर वेतन और रोजगार सुरक्षा सुनिश्चित होती है। श्रम स्टार रेटिंग सिस्टम के सर्टिफिकेट श्रम विभागीय पोर्टल https://sambal.mp.gov.in/StarRating/ पर उपलब्ध मापदंडों के आधार पर स्व-मूल्यांकन फॉर्म भरकर प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए जिला श्रम पदाधिकारी कार्यालय बैतूल मे संपर्क किया जा सकता है।
*डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण मौसम रबी 2025-26 हेतु समय-सारणी जारी*
हरदा 14 जनवरी 2026/ आयुक्त, भू-संसाधन प्रबंधन मध्यप्रदेश द्वारा रबी मौसम हेतु डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण की समय-सारणी जारी की गई है। समय सारणी अनुसार सर्वेयर पंजीयन, कार्य पूर्णता तक तथा सभी प्रशिक्षण 20 जनवरी 2026 तक किये जायेंगे। इसी प्रकार किसान गिरदावरी एवं सर्वेयर क्रॉप सर्वे का कार्य 21 जनवरी से 28 फरवरी तक, सुपरवाइजर द्वारा सत्यापन का कार्य 5 मार्च तक किया जाएगा तथा किसान द्वारा 10 मार्च तक दावा आपत्ति प्रस्तुत की जा सकेगी। दावा आपत्ति निराकरण 15 मार्च तक, वेरीफायर द्वारा अनुमोदन 10 मार्च से 15 मार्च तक किया जाएगा। डिजिटल क्रॉप सर्वे जांच कार्य 1 से 15 मार्च तक तथा जांच कार्य का अंतिम अनुमोदन 20 मार्च को किया जाएगा। अंतिम डाटा भूलेख पोर्टल पर अद्यतन 31 मार्च को किया जाएगा।
संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा ने बताया कि फसल गिरदावरी कार्य के लिये तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 16 जनवरी को दोपहर 3 बजे से कार्यालय भू संसाधन प्रबन्धन जिला हरदा में आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर सुश्री श्रद्धा गोस्वामी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर तहसील अंतर्गत सभी पटवारियों एवं स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे तथा समय-समय पर वरिष्ठ कार्यालय द्वारा जारी आदेशों व निर्देशों से सभी संबंधितों को अवगत करायेंगे।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश भू-अभिलेख नियमावली के अनुसार फसल गिरदावरी का कार्य वर्ष में 3 बार खरीफ, रबी व जायद मौसम में सारा एप के माध्यम से संपन्न किया जाता है। इसका उपयोग उपार्जन, फसल बीमा आदि योजनाओं में सतत् रूप से किया जा रहा है। फसल गिरदावरी कार्य में पारदर्शिता लाने हेतु डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया है, जिसमें जियो फेस (पार्सल लेवल) तकनीक के माध्यम से खेत में बोई गई फसल का फोटो खींचकर फसल सर्वेक्षण का कार्य नियत अंतराल में पूर्ण किया जाएगा।
*कानून, यातायात, साइबर अपराध एवं नशा मुक्ति विषयों पर व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न*
हरदा 14 जनवरी 2026/ पुलिस कंट्रोल रूम हरदा में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के निर्देशन में जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु एक दिवसीय बहु-विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा, सभी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, उप पुलिस अधीक्षक, जिले के सभी थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक सहित कुल 100 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल को नवीन आपराधिक कानून की जानकारी, यातायात प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा, सायबर अपराधों की रोकथाम, नशा मुक्ति, एम.एल.सी. प्रक्रिया एवं वित्तीय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक एवं अद्यतन जानकारी प्रदान करना था।
प्रशिक्षण सत्र में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला हरदा श्री अरविन्द रघुवंशी एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री लवकेश सिंह द्वारा नए आपराधिक अधिनियमों के संबंध में विधिक प्रावधानों, विवेचना की प्रक्रिया तथा न्यायालयीन कार्यवाही में बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। पूर्व रिटायर्ड अपर पुलिस अधीक्षक, पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल श्री एस.एस. लल्ली द्वारा यातायात प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा विषय पर प्रशिक्षण देते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने, प्रभावी यातायात नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा के उपायों पर विशेष जोर दिया गया।
सायबर विशेषज्ञ श्री कुलदीप वर्मा द्वारा सायबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई तथा उनसे बचाव एवं रोकथाम के व्यावहारिक उपाय बताए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरदा श्री हरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा नशा मुक्ति अभियान, नशे के दुष्परिणाम एवं मेडिको लीगल केस से संबंधित प्रक्रियाओं पर प्रशिक्षण दिया गया। वहीं वित्तीय विशेषज्ञ श्री अखिलेश सोनी द्वारा वित्तीय प्रबंधन, शासकीय व्यय एवं वित्तीय अनुशासन पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी अतिथि वक्ताओं एवं प्रशिक्षण प्रदान करने वाले विशेषज्ञों को पुलिस अधीक्षक श्री शशांक द्वारा स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस बल की व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने एवं जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं व्यवहारिक बताया।
*(फोटो संलग्न)*
*तीर्थदर्शन योजना के तहत अब वृद्धजन अयोध्या-वाराणसी की यात्रा करेंगे*
हरदा 14 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत मध्यप्रदेश के ऐसे वरिष्ठ नागरिक को जो कि 60 वर्ष से अधिक आयु के है तथा आयकर दाता नहीं है, उन्हें प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत शासकीय खर्चे पर कराई जा रही है। आगामी 1 मार्च 2026 को अब जिले के वरिष्ठ नागरिक अयोध्या-वाराणसी यात्रा करेंगे। संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय ने बताया कि पूर्व में 1 मार्च से 6 मार्च तक माँ वैष्णोदेवी तीर्थ हेतु यात्रा निर्धारित की गई थी। किन्तु वर्षा ऋतु में वैष्णोदेवी क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि के कारण कटरा से श्री माता वैष्णोदेवी धाम रेल्वे स्टेशन के मध्य रेल्वे ट्रेक क्षतिग्रस्त होने से कटरा से श्री माता वैष्णोदेवी धाम रेल्वे स्टेशन के मध्य ट्रेनों का संचालन बाधित होने व रेल्वे ट्रेक के मरम्मत होने से यात्रा वैष्णोदेवी के स्थान पर अयोध्या-वाराणसी के संचालन की अनुमति प्रदान की गई है।
संयुक्त कलेक्टर श्री राय ने जिले के सभी तहसीलदारों, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों व मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आवेदकों से संशोधन कार्यक्रम अनुसार आवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
*फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित*
हरदा 14 जनवरी 2026/ पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु इनाम घोषित किये है। उन्होने थाना छीपाबड़ के अपराध क्रमांक 439/2025 धारा 115(2), 331(4) ईजाफा 118(1) बीएनएस में फरार आरोपी मेहताब उर्फ गब्बर पिता गुलाब सिंह कोरकू निवासी लोधियाखेड़ी की तलाश एवं पतारसी हेतु 2 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।
इसी प्रकार थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 405/2025 धारा 126 (2), 109(1), 3(5) बीएनएस में फरार आरोपी पवन पिता पूनम विश्नोई तथा पूनम पिता श्यामलाल बिश्नोई दोनों निवासी ग्राम झालवा की गिरफ्तारी के लिये 5 हजार रूपये तथा अपराध क्रमांक 237/2025 धारा 137(2) बीएनएस में संदेही आरोपी गोकुल पिता करण सिंह निवासी ग्राम कचबेड़ी की तलाश एवं पतारसी के लिये 3 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। इसके अलावा थाना कोतवाली हरदा के अपराध क्रमांक 147/2025 धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस में आरोपी शंकर बंजारा पिता रामसिंह उर्फ अनोखीलाल निवासी दूधडेरी की तलाश एवं पतारसी के लिये 2 हजार रूपये के इनाम की घोषणा की गई है।
जारी उद्घोषणा में कहा गया है कि जो व्यक्ति इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये जरूरी सूचना देगा या गिरफ्तारी में मदद करेगा, उसे इनाम की यह राशि दी जाएगी। यदि सूचनाकर्ता चाहेगा तो उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का मान्य होगा।
*ग्रामीणों के बीच पहुंचकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रघुवंशी ने दी कानूनी जानकारी*
*जरूरतमंदों को गर्म कपडों़, कंबल का किया वितरण*
हरदा 14 जनवरी 2026/ म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर ग्राम रूपीपरेटिया में विधिक जागरूकता शिविर सह सामग्री वितरण कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविन्द रघुवंशी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रघुवंशी ने आमजनों के बीच पहुंचकर उन्हें उनके अधिकारों, कर्त्तव्यों, सामान्य कानूनों, विधिक सहायता व सलाह आदि की जानकारी दी। श्री रघुवंशी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि न्याय सबके लिए उपलब्ध हो, यही हमारे संविधान की मंशा है जो कि संविधान के अनुच्छेद 39 क में परिलच्छित होती है। न्याय की संकल्पना में सभी कानून के समक्ष समान है तथा उन्हें न्याय पाने का अधिकार है। इसके लिए भारत की संसद द्वारा वर्ष 1987 में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम पारित किया गया जो कि वर्ष 1995 में लागू हुआ। अधिनियम निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने हेतु विधिक सेवा प्राधिकरणों की स्थापना करता है। इसी अधिनियम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना की गई है। यहां से पात्र व्यक्ति निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। कोई भी व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय हरदा में संपर्क कर अथवा टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल कर विधिक सहायता व सलाह प्राप्त कर सकता है।
कार्यक्रम में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर ग्राम में निवासरत जरूरतमंद महिलाओं, पुरूषों व बच्चों को गर्म कपड़े, कंबल का वितरण भी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रघुवंशी द्वारा किया गया तथा उपस्थित बच्चों को बिस्किट आदि भी प्रदाय किये गए जिसे पाकर बच्चे खुशी से खिल उठे।
शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री लवकेश सिंह, न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री चन्द्रशेखर राठौर, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री एस.के. भदकारिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सौरभ कुमार दुबे, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री अनीस मोहम्मद खान, ग्रामीणजन तथा पैरालीगल वॉलेंटियर्स उपस्थित रहे।
*(फोटो संलग्न)*
*खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा की गई खाद्य पदार्थों की जांच*
हरदा 14 जनवरी 2026/ खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने बुधवार को ग्राम चारूवा में प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा खाद्य पदार्थों की जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र कांबले ने बताया कि इस दौरान हरदा में खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा ग्राम चारुआ में महेश किराना से सौंफ, मूंगफली दाने व जीरा, मां भगवती राजस्थान मिष्ठान भंडार से मलाई पेड़ा, मावा बर्फी, मावा पेड़ा, कलाकंद व पनीर, शेल्या किराना एंड स्वीट्स से काली मिर्च, सौंफ व दालें, दिनेश राठौर किराना से गुड़ व लाल मिर्च पाउडर, श्री विश्वनाथ किराना से सौंफ व काली मिर्च के नमूने लेकर चलित प्रयोगशाला में जांच की गई। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र कांबले ने मां भगवती राजस्थान मिष्ठान भंडार से पनीर एवं अभिषेक किराना से घी का सेंपल लेकर उनको स्टेट फूड टेस्टिंग लैब भोपाल में भेजा गया है रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जावेगी। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र कांबले, केमिस्ट श्री हेमंत कीर के साथ सहायक श्री ब्रजेश पटेल उपस्थित रहे।
(फोटो संलग्न)
*ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का हुआ शुभारम्भ*
हरदा 14 जनवरी 2026/ प्रदेश के साथ- साथ जिले में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान ग्राम विकास पखवाड़े के रूप में 12 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक मप्र जनअभियान परिषद के तत्वावधान में चलाया जाएगा। ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का शुभारंभ बुधवार को पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के मुख्य आतिथ्य में पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय हरदा के ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र एवं मां सरस्वती की पूजन अर्चना कर प्रारम्भ किया गया।
संभाग समन्वयक श्री कौशलेष तिवारी ने बताया कि ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत मध्यप्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने, योजनाओं में पात्र हितग्राहियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए सकारात्मक वातावरण के सृजन के उद्देश्य से ग्राम चौपाल, रैली, सामूहिक श्रमदान एवं पारिवारिक संपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वावलंबन एवं स्वदेशी, नागरिक सेवा, शिक्षा एवं संस्कार, नशामुक्त एवं गौ-संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यह अभियान 26 जनवरी तक जिले के विकासखंड, सेक्टर, ग्राम पंचायत तक निरंतर चलाया जाएगा।
पूर्व कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि वर्तमान में चलाए जा रहे ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचे और इसका लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले। मुख्य वक्ता महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री बसंत सिंह राजपूत ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी का जीवन इस बात का उदाहरण है कि सच्चे आत्मविश्वास, कठोर परिश्रम और सही दिशा से कोई भी असंभव कार्य संभव किया जा सकता है। आज नए पीढ़ी की ऊर्जा और पुराने पीढ़ी का अनुभव विकसित भारत की हमारे यात्रा को गति दे रहा है।
विभाग प्राध्यापक कार्य प्रमुख श्री आलोक जैन ने कहा कि स्वामी विवेकानद जी के विचारों से युवाओं में राष्ट्रहित के कार्य करने की एक दिशा प्राप्त होती है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश वर्मा ने बताया कि शासन की ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान महत्वपूर्ण है। इसकी सफलता मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के हाथों में है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गेहलोत ने बताया कि संस्कार युक्त और राष्ट्रीय विचार व कार्य ही समाज व राष्ट्र को सम्बल प्रदान करते हैं। उपसंचालक पशु चिकित्सालय हरदा डॉ. अजय रामटेक ने पशुपालन में शासन की विभिन्न योजनाओं तथा मूलक योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठक मध्य क्षेत्र श्री केशव दुबोलिया ने स्वदेशी अपनाने एवं स्व-बोध, विकसित भारत, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, पंच परिवर्तन, सामाजिक समरसता व स्वदेशी, शिक्षा, चरित्र, नेतृत्व के संबध में अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम के अंतर्गत रुपरेखा जिला समन्वयक श्री संदीप गौहर ने बताई। इस दौरान समाज सेवी जिला विकास सलाहकार समिति श्री ओमप्रकाश चौहान उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता श्री दीनबंधु गौर एवं आभार विकासखंड समन्वयक हरदा श्री राकेश वर्मा ने व्यक्त किये। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक खिरकिया श्रीमती विनीता शाह, टिमरनी समन्वयक श्री अनुपम भारद्वाज सहित जिले के सभी परामर्शदाता, नवाकुर संस्था, प्रसफुटन समिति, सीएमसीएलडीपी छात्र छात्रायें उपस्थिति हुए। कार्यक्रम का समापन स्वदेशी अपनाने की शपथ के साथ हुआ।
*(फोटो संलग्न)*
*महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय बैठक संपन्न*
हरदा 14 जनवरी 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजा रंगारे ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जिले की सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मुख्य रूप से सम्मिलित हुईं।
बैठक के दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, बच्चों तथा किशोरी बालिकाओं को उपलब्ध कराए जा रहे आंगनबाड़ी सेवाओं की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही पोषण, टीकाकरण, पूरक पोषण आहार वितरण, गृह भ्रमण, एवं पोषण ट्रैकर के नियमित उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। श्री रंगारे ने सुपरवाइज़र एवं आंगनबाड़ी कर्मियों को निर्देशित किया कि लाभार्थियों के पंजीयन, सेवा वितरण, अपलोडिंग एवं फील्ड विज़िट संबंधी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ। विभाग के विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना लाडली बहना योजना ,पोषण अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आदि के बारे में जानकारी साझा की गई तथा लक्ष्यों की समीक्षा भी की गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं एवं सुझावों पर भी चर्चा की गई, जिनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित
हरदा – पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु इनाम घोषित किये है। उन्होने थाना छीपाबड़ के अपराध क्रमांक 439/2025 धारा 115(2), 331(4) ईजाफा 118(1) बीएनएस में फरार आरोपी मेहताब उर्फ गब्बर पिता गुलाब सिंह कोरकू निवासी लोधियाखेड़ी की तलाश एवं पतारसी हेतु 2 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।
इसी प्रकार थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 405/2025 धारा 126 (2), 109(1), 3(5) बीएनएस में फरार आरोपी पवन पिता पूनम विश्नोई तथा पूनम पिता श्यामलाल बिश्नोई दोनों निवासी ग्राम झालवा की गिरफ्तारी के लिये 5 हजार रूपये तथा अपराध क्रमांक 237/2025 धारा 137(2) बीएनएस में संदेही आरोपी गोकुल पिता करण सिंह निवासी ग्राम कचबेड़ी की तलाश एवं पतारसी के लिये 3 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। इसके अलावा थाना कोतवाली हरदा के अपराध क्रमांक 147/2025 धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस में आरोपी शंकर बंजारा पिता रामसिंह उर्फ अनोखीलाल निवासी दूधडेरी की तलाश एवं पतारसी के लिये 2 हजार रूपये के इनाम की घोषणा की गई है।
जारी उद्घोषणा में कहा गया है कि जो व्यक्ति इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये जरूरी सूचना देगा या गिरफ्तारी में मदद करेगा, उसे इनाम की यह राशि दी जाएगी। यदि सूचनाकर्ता चाहेगा तो उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का मान्य होगा।
ग्रामीणों के बीच पहुंचकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रघुवंशी ने दी कानूनी जानकारी
जरूरतमंदों को गर्म कपडों, कंबल का किया वितरण
हरदा – म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर ग्राम रूपीपरेटिया में विधिक जागरूकता शिविर सह सामग्री वितरण कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविन्द रघुवंशी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रघुवंशी ने आमजनों के बीच पहुंचकर उन्हें उनके अधिकारों, कर्त्तव्यों, सामान्य कानूनों, विधिक सहायता व सलाह आदि की जानकारी दी। श्री रघुवंशी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि न्याय सबके लिए उपलब्ध हो, यही हमारे संविधान की मंशा है जो कि संविधान के अनुच्छेद 39 क में परिलच्छित होती है। न्याय की संकल्पना में सभी कानून के समक्ष समान है तथा उन्हें न्याय पाने का अधिकार है। इसके लिए भारत की संसद द्वारा वर्ष 1987 में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम पारित किया गया जो कि वर्ष 1995 में लागू हुआ। अधिनियम निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने हेतु विधिक सेवा प्राधिकरणों की स्थापना करता है। इसी अधिनियम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना की गई है। यहां से पात्र व्यक्ति निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। कोई भी व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय हरदा में संपर्क कर अथवा टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल कर विधिक सहायता व सलाह प्राप्त कर सकता है।
कार्यक्रम में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर ग्राम में निवासरत जरूरतमंद महिलाओं, पुरूषों व बच्चों को गर्म कपड़े, कंबल का वितरण भी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रघुवंशी द्वारा किया गया तथा उपस्थित बच्चों को बिस्किट आदि भी प्रदाय किये गए जिसे पाकर बच्चे खुशी से खिल उठे।
शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री लवकेश सिंह, न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री चन्द्रशेखर राठौर, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री एस.के. भदकारिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सौरभ कुमार दुबे, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री अनीस मोहम्मद खान, ग्रामीणजन तथा पैरालीगल वॉलेंटियर्स उपस्थित रहे
खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा की गई खाद्य पदार्थों की जांच
हरदा- खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने बुधवार को ग्राम चारूवा में प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा खाद्य पदार्थों की जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र कांबले ने बताया कि इस दौरान हरदा में खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा ग्राम चारुआ में महेश किराना से सौंफ, मूंगफली दाने व जीरा, मां भगवती राजस्थान मिष्ठान भंडार से मलाई पेड़ा, मावा बर्फी, मावा पेड़ा, कलाकंद व पनीर, शेल्या किराना एंड स्वीट्स से काली मिर्च, सौंफ व दालें, दिनेश राठौर किराना से गुड़ व लाल मिर्च पाउडर, श्री विश्वनाथ किराना से सौंफ व काली मिर्च के नमूने लेकर चलित प्रयोगशाला में जांच की गई। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र कांबले ने मां भगवती राजस्थान मिष्ठान भंडार से पनीर एवं अभिषेक किराना से घी का सेंपल लेकर उनको स्टेट फूड टेस्टिंग लैब भोपाल में भेजा गया है रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जावेगी। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र कांबले, केमिस्ट श्री हेमंत कीर के साथ सहायक श्री ब्रजेश पटेल उपस्थित रहे।
ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का हुआ शुभारम्भ
हरदा – प्रदेश के साथ- साथ जिले में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान ग्राम विकास पखवाड़े के रूप में 12 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक मप्र जनअभियान परिषद के तत्वावधान में चलाया जाएगा। ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का शुभारंभ बुधवार को पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के मुख्य आतिथ्य में पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय हरदा के ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र एवं मां सरस्वती की पूजन अर्चना कर प्रारम्भ किया गया।
संभाग समन्वयक श्री कौशलेष तिवारी ने बताया कि ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत मध्यप्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने, योजनाओं में पात्र हितग्राहियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए सकारात्मक वातावरण के सृजन के उद्देश्य से ग्राम चौपाल, रैली, सामूहिक श्रमदान एवं पारिवारिक संपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वावलंबन एवं स्वदेशी, नागरिक सेवा, शिक्षा एवं संस्कार, नशामुक्त एवं गौ-संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यह अभियान 26 जनवरी तक जिले के विकासखंड, सेक्टर, ग्राम पंचायत तक निरंतर चलाया जाएगा।
पूर्व कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि वर्तमान में चलाए जा रहे ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचे और इसका लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले। मुख्य वक्ता महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री बसंत सिंह राजपूत ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी का जीवन इस बात का उदाहरण है कि सच्चे आत्मविश्वास, कठोर परिश्रम और सही दिशा से कोई भी असंभव कार्य संभव किया जा सकता है। आज नए पीढ़ी की ऊर्जा और पुराने पीढ़ी का अनुभव विकसित भारत की हमारे यात्रा को गति दे रहा है।
विभाग प्राध्यापक कार्य प्रमुख श्री आलोक जैन ने कहा कि स्वामी विवेकानद जी के विचारों से युवाओं में राष्ट्रहित के कार्य करने की एक दिशा प्राप्त होती है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश वर्मा ने बताया कि शासन की ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान महत्वपूर्ण है। इसकी सफलता मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के हाथों में है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गेहलोत ने बताया कि संस्कार युक्त और राष्ट्रीय विचार व कार्य ही समाज व राष्ट्र को सम्बल प्रदान करते हैं। उपसंचालक पशु चिकित्सालय हरदा डॉ. अजय रामटेक ने पशुपालन में शासन की विभिन्न योजनाओं तथा मूलक योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठक मध्य क्षेत्र श्री केशव दुबोलिया ने स्वदेशी अपनाने एवं स्व-बोध, विकसित भारत, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, पंच परिवर्तन, सामाजिक समरसता व स्वदेशी, शिक्षा, चरित्र, नेतृत्व के संबध में अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम के अंतर्गत रुपरेखा जिला समन्वयक श्री संदीप गौहर ने बताई। इस दौरान समाज सेवी जिला विकास सलाहकार समिति श्री ओमप्रकाश चौहान उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता श्री दीनबंधु गौर एवं आभार विकासखंड समन्वयक हरदा श्री राकेश वर्मा ने व्यक्त किये। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक खिरकिया श्रीमती विनीता शाह, टिमरनी समन्वयक श्री अनुपम भारद्वाज सहित जिले के सभी परामर्शदाता, नवाकुर संस्था, प्रसफुटन समिति, सीएमसीएलडीपी छात्र छात्रायें उपस्थिति हुए। कार्यक्रम का समापन स्वदेशी अपनाने की शपथ के साथ हुआ।
महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय बैठक संपन्न
हरदा- महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजा रंगारे ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जिले की सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मुख्य रूप से सम्मिलित हुईं।