पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खण्डवा- जिला प्रशासन के सहयोग से जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रक्तदान शिविर का आयोजन जनवरी माह में किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि जनसमुदाय को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8 जनवरी को ग्राम पंचायत बिजोरामाफी, 9 जनवरी को बांगरदा, 10 जनवरी को डुडगांव, 13 जनवरी को जलकुआं, 15 जनवरी को जामनिया, 17 जनवरी को मोहना, 19 जनवरी को जामकोटा, 20 जनवरी को रोहणी, 22 जनवरी को नेतनगांव, 23 जनवरी को मोहद, 24 जनवरी को खुटलाकलां, 26 जनवरी को नगर निगम परिसर खण्डवा, 27 जनवरी को जामनियां, 29 जनवरी को नर्मदानगर, 30 जनवरी को पलसूद रैयत तथा 31 जनवरी को अंजनिया कलां की ग्राम पंचायतों में रक्तदान शिविर लगाया जायेगा।
नोडल अधिकारी ब्लड बैंक डॉ. अतुल माने ने बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति सामान्यतः प्रत्येक 3 माह के अंतराल में अर्थात वर्ष में 4 बार रक्तदान कर सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि रक्तदान अवश्य करें।
रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों का सम्मेलन अब 15 जनवरी को होगा
खण्डवा – भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य एवं अन्य सदस्यों का सम्मेलन 8 जनवरी को होना था। डिप्टी कलेक्टर श्री दिनेश सावले ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से सम्मेलन आयोजन की तिथि में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि अब यह सम्मेलन 15 जनवरी को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगा।ख कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने शिक्षा विभाग के सभी विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयकों को निर्देश दिए हैं कि नीति आयोग के माध्यम से जिले के जिन प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम संचालित हैं, उनका तत्काल सत्यापन करें। उन्होंने इसकी विस्तृत रिपोर्ट जिला शिक्षा केन्द्र के जिला समन्वयक के माध्यम से गुरूवार शाम तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
