पावनसिटी टिमरनी हरदा
बृजेश रिछारिया
शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर छिपानेर में वार्षिक उत्सव सृजन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति पर उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक तालियाँ बजाकर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुष्मिता राजपूत जनपद सदस्य द्वारा पंच परिवर्तन व बच्चों को कैसे संस्कार दे उस विषय पर प्रकाश डाला।अध्यक्षता जयंत राव केकरे समाज सेवी द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बारे में जानकारी दी। विशेष अतिथियों में धर्मेंद्र पाल जिला महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा विद्या भारती की शुरुआत कैसे हुई ये विषय रखा गया। विद्या पीठम के संयोजक निरंजन शर्मा द्वारा शिशु वाटिका की संकल्पनाएं रखी गई। संदीप केकरे सचिव आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं समाज के बंधु-भगिनी भी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्या भारती द्वारा संस्कारयुक्त, राष्ट्रवादी एवं जीवनोपयोगी शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना की तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रकट कीं। कार्यक्रम के अंत में सुरेन्द्र ठाकुर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर छिपानेर के प्रधानाचार्य द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

