पावनसिटी हरदा
हरदा – वन स्टॉप सेंटर हरदा द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी  राजा रंगारे के मार्गदर्शन में शासकीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास एवं नेताजी  सुभाषचंद्र बोस कन्या छात्रावास में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती सुचिता एक्का ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं के अधिकार, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, कौशल विकास कार्यक्रम, बालिका व महिला से सम्बन्धित सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं जैसे आपातकालीन सहायता, चिकित्सीय सहायता, विधिक सहायता, पुलिस सहायता, मनोसामाजिक परामर्श, अस्थायी आवास (शेल्टर), पुनर्वास सहायता तथा 181 महिला हेल्पलाइन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होने “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए बाल विवाह के सामाजिक, स्वास्थ्य एवं कानूनी दुष्परिणामों पर भी सारगर्भित जानकारी दी। अंत में उपस्थित बालिकओं को सशक्तिकरण एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती सुचिता एक्का, केस वर्कर सुश्री रीना बराह, छात्रावास अधीक्षिका एवं वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ उपस्थित रहा।

छात्र छात्रों को दी बाल विवाह के दुष्प्रभावों की जानकारी
हरदा महिला एवं बाल विकास विभाग हरदा द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी राजा रंगारे जी के नेतृत्व में शनिवार को जिले की सिराली तहसील में सन साइन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में महिला एवं बाल विकास विभाग से सुश्री दिव्य राजपूत ने छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए। उन्होने बताया कि बाल विवाह के दुष्प्रभाव गंभीर होते हैं। इससे लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य बर्बाद होता है, जिससे गरीबी, घरेलू हिंसा, यौन संचारित संक्रमण, कम उम्र में गर्भावस्था और प्रसव संबंधी जटिलताएँ बढ़ती हैं, मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और उनके बच्चों के जीवन को भी खतरा होता है, जो पूरे समाज के लिए एक बड़ी बाधा है। इस दौरान सोशल मीडिया, बच्चों का हेल्प लाइन नंबर 1098, बाल श्रम तथा पॉक्सो एक्ट के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग से रविराज राजपूत,  आशीष जोशी, शुभम धार्मिक, स्कूल प्राचार्य श्रीमती अंकिता अग्रवाल एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply