खिड़किया में एम्बुलेंस डोनेशन कार्यक्रम हुआ संपन्न
खिड़किया (हरदा)। स्व. श्री राधाकिशन जी बलदुआ की पावन स्मृति में आयोजित एम्बुलेंस डोनेशन कार्यक्रम शनिवार 10 जनवरी 2026 को श्री सत्यानारायण मंदिर परिसर, खिरकिया में गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर खिड़किया–मर्दानपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की सेवा के उद्देश्य से एक एम्बुलेंस जनसेवा हेतु समर्पित की गई। यह पुण्य कार्य श्री रामगोपाल –कमला देवी बलदुआ (मुंबई) एवं मनीष –आशीष बलदुआ परिवार (अमेरिका) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धार्थ जैन, कलेक्टर हरदा रहे। उन्होंने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर सेवा के लिए रवाना किया तथा अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एम्बुलेंस एक अत्यंत महत्वपूर्ण साधन है। इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सादगीपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से किया गया। अंत में श्री माहेश्वरी समाज, खिड़किया द्वारा अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
यह एम्बुलेंस अब क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों के लिए आपातकालीन सेवाओं में उपयोग की जाएगी, जिससे ग्रामीण अंचल को बड़ी सुविधा प्राप्त

