पावनसिटी टिमरनी हरदा
संवाददाता ब्रजेश रिछरिया
टिमरनी- हरदा जिले के टिमरनी तहसील में नगर में पूर्व से चल रहा है रेलवे ओवरब्रिज निर्माण जो की पोखरनी रोड़ से होते हुए टिमरनी नगर स्टेशन चौराहे पर नर्मदापुर एवं हरदा साईड की आकार में ब्रिज बनने वाला है जिसके खंभे खड़े हो चुके हैं। नगर में नर्मदापुर में एवं हरदा की ओर जाने वाले मार्ग पर सर्विस रोड़ बनना है जहां व्यापारियों का एवं कुछ लोगों के मकान का कुछ थोड़ा बहुत अतिक्रमण था वह प्रशासन द्वारा दिनांक 5 फरवरी को हटाया गया। नगर वासियों ने सहर्ष स्वीकार किया था पहले इन्हें नोटिस दिए गए थे। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए समय सीमा दी गई थी। लोगों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने के कारण प्रशासन स्वयं पूरे अमले के साथ आया और कच्चा पक्का जितना भी अतिक्रमण था वह आज मशीनों के माध्यम से हटाया गया। इस दौरान एसडीएम संजीव कुमार नागू के मार्गदर्शन में नगर परिषद सीएमओ तहसीलदार एवं पुलिस टीम के साथ अतिक्रमण को तोड़ा गया। सुबह 7 बजे से ही नगर की बिजली काट दी गई थी ताकि किसी प्रकार का फाल्ट वगैरह ना हो। स्टेशन चौराहे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। अतिक्रमण हटाते समय सैकड़ो की संख्या में नगरवासी भी मौजूद रहे।

