पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा – मध्य प्रदेश के सभी जिलों के जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में 1 फरवरी से लैब जांच सॉफ्टवेयर को अपडेट किया गया है। इसीलिए अस्पताल में ब्लड सैंपल जांच करवाने हेतु आभा आई.डी. बनाना अब अनिवार्य है। सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि ब्लड सैंपल जांच करवाने के लिए आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक है, क्योंकि आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओ.टी.पी. प्राप्त होगा। अतः यदि आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो उसे लिंक करवा लें। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपना आधार से लिंक मोबाइल फोन साथ लेकर ही अस्पताल आएं। डॉ. कौशल ने बताया कि मरीजों की जांचों की रिपोर्ट को आभा पोर्टल पर सेव किया जाता है।
संकल्प से समाधान” अभियान
गंभीर उबारी के स्वास्थ्य शिविर में 221 मरीजों का उपचार किया
खण्डवा- नागरिकों को उनकी पात्रता अनुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश में इन दिनों “संकल्प से समाधान” अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुरूवार को किल्लौद विकासखण्ड के ग्राम गंभीर उबारी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों का निःशुल्क उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुगतावत ने बताया कि ग्राम गंभीर उबारी में आयोजित शिविर में कुल 221 मरीजों का उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में मरीजों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन व सिकलसेल की जांच कर उन्हें दवाईयां वितरित की गईं। टी.बी. के संभावित मरीजों का स्पुटम कलेक्शन भी किया गया। शिविर में 25 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर में डॉ. हसीब अंसारी, डॉ. फिरदौस नाज, सी.एच.ओ. व एएनएम ने सेवाएं दीं। शिविर में ग्रामीणजनों को स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

