पावनसिटी खंडवा
खंडवा – प्रदेश सरकार ने नागरिकों को उनकी पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से “संकल्प से समाधान अभियान” शुरू किया है। इस अभियान के तहत जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने नगरीय क्षेत्र में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों के स्थान एवं तिथि का व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों के स्थान एवं तिथि का व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और संबंधित पंचायत सचिवों को निर्देशित किया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी जुगतावत में बताया कि जिले में इस अभियान के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में कुल 55 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे जिनमें से 10 स्वास्थ्य शिविर खंडवा शहर में लगाए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जावर में 16 फरवरी को, अमलपुरा में 17 फरवरी को, सिंहाड़ा में 18 फरवरी को,
जसवाड़ी में 16 फरवरी को, कालमुखी में 17 फरवरी को, नागचून में 18 फरवरी, गंभीर उवारी में 19 फरवरी, भगवानपुरा में 20 फरवरी, भराड़ी में 20 फरवरी, धारुखेड़ी में 21 फरवरी, सडियापानी में 20 फरवरी, शिवरिया में 21 फरवरी, डुलार में 22 फरवरी, अहमदपुर खेगांव में 23 फरवरी, चिचगोहन में 24 फरवरी, देशगांव में 22 फरवरी, आंवलिया खारवा में 23 फरवरी, वरुड़ में 24 फरवरी, कोठी में 25 फरवरी, बांगड़दा में 26 फरवरी, अटूटखास में 27 फरवरी, मोहना में 25 फरवरी, बीड़ में 26 फरवरी, नर्मदानगर में 27 फरवरी, सिंगोट में 28 फरवरी, गुडी में 1 मार्च, बगमार में 1 मार्च, दीवाल में 2 मार्च, बोरगांव बुजुर्ग में 3 मार्च, गाधवा 28 फरवरी, पिपलोद खास में 2 मार्च, आरूद में 3 मार्च, रोशनी में 5 मार्च, आशापुर में 6 मार्च, खारकला में 7 मार्च, सुंदरदेव में 8 मार्च, आंवलिया रोशनी में 5 मार्च, पटाजन में 6 मार्च, मलगांव में 7 मार्च, सांवलीखेड़ा में 8 मार्च, मूंदी में 9 मार्च, पंधाना में 10 मार्च, छनेरा में 11 मार्च, ओंकारेश्वर में 12 मार्च, पुनासा में 13 मार्च को ये स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे । खंडवा शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक के लिए नगर निगम के झोन कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर 14 मार्च को, माता चौक क्षेत्र में 14 मार्च, भगत सिंह चौक 15 मार्च, नगर निगम कार्यालय 15 मार्च, गौशाला चौराहा 16 मार्च, झीलोद्यान जोन में 14 मार्च, लाल चौकी मांगलिक भवन में 14 मार्च, बड़ाबम चौराहा क्षेत्र में 15 मार्च, नवचंडी मेला ग्राउंड में 15 मार्च, सिंधी धर्मशाला में 16 मार्च को यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे।

