पावनसिटी समाचार हरदा
खण्डवा- म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत रोजगार मेले आयोजित किए गए। ग्रामीण कौशल योजना के तहत जिले के बलड़ी, पुनासा, हरसूद एवं पंधाना में कुल 4 रोजगार मेले आयोजित किए गए। इन मेलों में निजी क्षेत्र की 6-7 कंपनियों ने शामिल होकर युवक युवतियों का चयन किया। ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला समन्वयक श्री आनन्द शर्मा ने बताया कि इन रोजगार मेलों के माध्यम से प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर कंपनी द्वारा 20 युवतियों का चयन किया गया और सभी चयनित युवतियों को उनके परिवार की सहमति लेकर रोजगार के लिए पीथमपुर रवाना किया गया।