पावनसिटी हरदा
हरदा- मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री इन्दर सिंह परमार आज सोमवार को हरदा के दौरे पर आए । हरदा के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता मे मंत्री 1 फरवरी के बजट पर चर्चा की और कहा कि इस बजट में कोई भी चीज पर वृद्धि नहीं की गई है बजट को आगामी वर्ष 2047 तक को लेकर किया गया इस बजट से आने वाले वर्ष तक इस बजट की रूपरेखा तैयार की गई है उन्होंने कहा कि इस बजट में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का जनता में हित में लिया गया निर्णय बजट रहा उन्होंने कहा की इस बजट से आम जनता को राहत मिली है मंत्री मे 2 बजे वेलनेस सेंटर का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम में भी उनके द्वारा मध्य प्रदेश की शिक्षा पर महत्वपूर्ण निर्णय दिए गए इसका भी उन्होंने उल्लेख किया मंत्री परमार सर्किट हाउस में पत्रकारों के सवालों के जवाब भी उन्होंने दिए प्रधानमंत्री आवास को लेकर पत्रकार ने चर्चा की की अवैध कॉलोनी पर प्रधानमंत्री आवास योजना लागू नहीं की जा रही है मंत्री जी से पत्रकार ने कहा कि हरदा सीएमओ अवैध कॉलोनी पर प्रधानमंत्री आवास के ऋण देने से इनकार कर दिया है मंत्री जी का कहना है कि जिस भी हितकारी के जमीन के कागज पूर्ण होंगे तो उनको प्रधानमंत्री आवास में ऋण दिया जाएगा मगर हरदा नगर पालिका सीएमओ अपना नियम बना रहे हैं क्या मंत्री जी के इस बयान के बाद हरदा नगर पालिका के सीएमओ जाग पाएंगे यह मंत्री जी के आश्वासन ही रह जाएगा पत्रकारों ने महंगाई पर भी चर्चा की मगर उसका मंत्री जी ने सवाल को गोल-गोल कर जवाब दे दिया पत्रकार का कहना कि सितंबर महंगाई चरम सीमा पर है मगर सरकार द्वारा आज तक महंगाई पर कंट्रोल नहीं किया गया मंत्री जी से बेरोजगारी पर भी सवाल किया गया मगर उसे पर भी कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे सके इस मौके पर हरदा के पूर्व विधायक कमल पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे

