पावनसिटी समाचार खंडवा
खण्डवा – मध्यप्रदेश शासन आनंद विभाग द्वारा मकर संक्रांति पर्व से 28 जनवरी तक “आनंद उत्सव” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पंधाना में “आनंद उत्सव” के सम्बंध में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान आनंदम विभाग के जिला समन्वयक  के. बी. मंसारे ने बताया कि पंधाना विकासखण्ड में “आनंद उत्सव” के तहत पारंपरिक खेल, रस्साकशी, चेयर रेस, बोरा रेस, कबड्डी, खो-खो, चम्मच रेस, लोक नृत्य, लोकसंगीत, भजन जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। गांव के युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, दिव्यांग सहित सभी ग्रामीणजन इन कार्यक्रमों में सहभागिता कर सकेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत समन्वयक अनारसिंह तंवर सहित पंचायत सचिव एवं आनंद उत्सव के कलस्टर प्रभारी भी मौजूद थे।